
मेट्रो में खाते पकड़ी गई महिला, वायरल वीडियो के बाद लगा जुर्माना!
AajTak
आमतौर पर मेट्रो के अंदर कुछ भी खाना-पीना मना है. बकायदा इसके लिए जुर्माना भी है, लेकिन ऐसा बहुत कम ही सुनने को मिलता है, इसके लिए किसी को सजा मिले. जाहिर है ये जुर्माना जब किसी पर लगता है तो मामला वायरल हो जाता है.
आमतौर पर मेट्रो के अंदर कुछ भी खाना-पीना मना है. बकायदा इसके लिए जुर्माना भी है.लेकिन ऐसा बहुत कम ही सुनने को मिलता है, इसके लिए किसी को सजा मिले. जाहिर है ये जुर्माना जब किसी पर लगता है तो मामला वायरल हो जाता है.
मामला बेंगलुरु मेट्रो का है. आमतौर पर इसे नम्मा मेट्रो भी कहते हैं.नम्मा मेट्रो में यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करना एक महिला यात्री को भारी पड़ गया. मदवाड़ा मेट्रो स्टेशन से मागड़ी रोड मेट्रो स्टेशन के बीच सफर कर रही महिला को ट्रेन में खाने के चलते ₹500 का जुर्माना भरना पड़ा. यह घटना 26 अप्रैल 2025 को हुई, जब एक सहयात्री ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.बताया जाता है कि ये महिला मदवाड़ा मेट्रो स्टेशन से मागड़ी रोड मेट्रो स्टेशन रुट पर रोजाना सफर करती थी.
नम्मा मेट्रो प्रशासन के मुताबिक, मेट्रो के अंदर खाना, पीना या गंदगी फैलाना सख्त रूप से प्रतिबंधित है. इसके बावजूद कई यात्री नियमों की अनदेखी कर देते हैं. इस मामले में महिला यात्री का नियम उल्लंघन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई.
वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में महिला मेट्रो के भीतर आराम से खाना खाती नजर आ रही थी, बिना इस बात की परवाह किए कि यह नियमों के खिलाफ है. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने महिला के गैर-जिम्मेदाराना रवैये की आलोचना की, तो कईयों ने मेट्रो प्रशासन की तत्परता की सराहना की.
क्या है मेट्रो में खाने-पीने के नियम

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












