
मेक्सिको में बंद किया गया 'सुसाइड ब्रिज', आत्महत्याओं के लिए चर्चा में था 600 फुट ऊंचा पुल
AajTak
न्यू मैक्सिको की मशहूर रियो ग्रांडे गॉर्ज ब्रिज को पैदल यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है. 2025 में छह मौतें हो चुकी हैं. अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाने और भविष्य में सुरक्षा जाली या बाड़ लगाने का प्लान बनाया है. हाल ही में एक 15 वर्षीय लड़के ने कूदकर जान दे दी थी.
न्यू मैक्सिको में रियो ग्रांडे गॉर्ज ब्रिज पर हाल में हुई आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों के कारण इसे पैदल यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है. इसकी अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा की गई है. इससे एक दिन पहले ही यहां एक 15 वर्षीय स्थानीय लड़के का शव बरामद किया गया था, जिसने ब्रिज से कूदकर अपनी जान दे दी थी. यह 2025 में ब्रिज पर छठा मामला था.
पिछले तीन हफ्तों में ही तीन लोग आत्महत्या कर चुके हैं, जिसमें 60 वर्षीय अमेरिकी आर्मी के पूर्व सैनिक भी शामिल हैं जो कि PTSD से पीड़ित थे. अधिकारियों के अनुसार, हाल के इन घटनाओं के बाद इस साल रिकॉर्ड मौतें दर्ज की गई हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: NEET पास छात्र ने की आत्महत्या, नहीं करना चाहता था मेडिकल की पढ़ाई
यह स्टील-आर्च ब्रिज 1,280 फीट (390 मीटर) लंबा है और ताओस से पांच मील उत्तर-पश्चिम में रियो ग्रांडे के ऊपर फैला हुआ है. यह न केवल पर्यटकों को आकर्षित करता है बल्कि आत्महत्या के लिए भी कुख्यात बन गया है. चार फीट की रेलिंग आसानी से पार की जा सकती है, जो सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है. यह पुल 600 फुट ऊंचा है.
आत्महत्या रोकथाम की कार्यकर्ता एशली रोस्सलर और न्यू मैक्सिको फाइट फॉर लाइफ फाउंडेशन की संस्थापक, ने तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता जताई थी. उन्होंने कहा, "हम लोगों के लिए खुदकुशी करना बहुत आसान बना रहे हैं. अगर हम उन्हें रोकने का प्रयास करें, तो शायद यह बच्चा अपनी जान नहीं लेता."
ब्रिज पर जाल लगाने से सुसाइड में आई गिरावट

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









