
मेक्सिको में नौसेना का हेलीकॉप्टर Black Hawk दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 14 लोगों की मौत
AajTak
मेक्सिकन नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैग हॉक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसे में 14 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं एक व्यक्ति घायल है. हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.
मेक्सिको के सिनालोआ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मेक्सिकन नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है. सैन्य हेलीकॉप्टर में 15 लोग सवार थे. इसमें से 14 लोगों की हादसे में जान चली गई. जबकि घायल का इलाज जारी है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मेक्सिकन नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक सिनालोआ के लॉस मोचिस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय मीडिया ने नौसेना के हवाले से कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये हादसा मेक्सिकन ड्रग माफिक राफेल कारो क्विनतेरो की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुआ है. राफेल कारो क्विनतेरो एफबीआई के 10 सबसे वांछित अपराधियों में से एक है. हालांकि नौसेना ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना और क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बीच कोई कनेक्शन है.
नौसेना ने विमाना दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं हादसे में घायल का इलाज जारी है. विमान में कुल 15 लोग सवार थे.
ये भी देखें

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









