
मेक्सिको में जब मोड़ पर पटरी से उतर गई ट्रेन, 13 यात्रियों की मौत, 98 घायल
AajTak
मेक्सिको में एक भीषण ट्रेन हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. 98 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के वक्त ट्रेन एक मोड़ से गुजर रही थी. मेक्सिको की एजेंसियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा हुआ है. 241 यात्रियों को लेकर जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई. रविवार को हुए इस हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई है. जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. ट्रेन में नौ क्रू भी सवार थे. मेक्सिको के अधिकारियों ने इस हादसे की पुष्टि की है. हादसा ओक्साका के दक्षिणी राज्य में निजांडा शहर के पास हुआ.
मैक्सिको की नौ सेना के मुताबिक कुल 98 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 36 का उपचार चल रहा है. 193 यात्री खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पांच घायलों की हालत गंभीर है. उन्होंने यह जानकारी दी भी है कि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है.
यह भी पढ़ें: लिफ्ट, फूड कोर्ट, पार्किंग... जैसलमेर रेलवे स्टेशन का बदल गया स्वरूप, विरासत और आधुनिकता का संगम
हादसे का कारण पता लगाया जा रहा है. मैक्सिको के अटॉर्नी जनरल ऑफिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन चिवेला और निजांडा कस्बे के बीच एक मोड़ से गुजर रही थी. मोड़ पर ट्रेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह पटरी से उतर गई. हादसे की सूचना पाकर एक्टिव मोड में आई मैक्सिको की सरकारी एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए.
यह भी पढ़ें: टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, एक की मौत, झारखंड से केरल जा रही थी ट्रेन
पटरी से उतरी इस ट्रेन के कई डिब्बे पहाड़ी से नीचे गिर गए. यात्रियों को रेस्क्यू करने में एजेंसियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








