
मेंथा व्यापारी ने सड़क पर मैनेजर को सरेआम मार दी गोली, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
AajTak
सम्भल में मेंथा व्यापारी ने सरेआम एक शख्स पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिस कारण शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के चलते शख्स को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. गोलीबारी की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है.
यूपी के सम्भल जिले में एक मेंथा व्यापारी की दूसरे व्यापारी के मैनेजर से मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके चार दिन बाद मेंथा व्यापारी ने मैनेजर को सरेआम सड़क में सबके सामने गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर जैसे ही वहां लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी वहां से फरार हो गया. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, दूसरी तरफ दबंग मेंथा व्यापारी सहित दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, चंदौसी कोतवाली इलाके के बिसौली गेट स्थित एस केमिकल और पीएस मिंट फैक्ट्री के मैनेजर हरिओम मिश्रा के बेटे की शादी 4 दिसंबर को पड़ोस की ही धर्मशाला में हुई थी. जहां शादी समारोह के दौरान हरिओम शर्मा का पड़ोस के ही रहने वाले मेंथा व्यापारी विष्णु से मामूली कहासुनी हो गई थी. लेकिन आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था.
बताया जा रहा है कि इसके चार दिन बाद यानि शनिवार को एस केमिकल और पीएस मिंट फैक्ट्री का मैनेजर हरिओम मिश्रा शुक्रवार रात को फैक्ट्री बंद करके चाबी देकर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान मेंथा व्यापारी विष्णु ने हरिओम मिश्रा को रास्ते में रोक लिया और फिर अचानक जेब से पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी.
यह देखते ही मैनेजर वहां से भागने लगा. लेकिन दबंग मेंथा व्यापारी ने मैनेजर पर पीछे से अनाधुन फायरिंग की. जिसके कारण गोली लगने से घायल मैनेजर बीच सड़क पर ही गिर पड़ा. फिर मेंथा व्यापारी वहां से फरार हो गया. गोलीबारी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं.
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ प्रदीप कुमार और चंदौसी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल मैनेजर को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया. लेकिन दो-दो गोलियां लगे होने के कारण मैनेजर की हालत गंभीर थी. जिस कारण उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है. वहीं, आरोपी विष्णु और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










