
मूसेवाला हमारे दुश्मनों से जुड़ा था, अपने गानों में हथियार दिखाकर हमें चैलेंज करता था', गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बोला
AajTak
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुलासा किया है कि उसकी गैंग ने पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को इसलिए मारा, क्योंकि वह उनकी विरोधी गैंग का था और अपने गानों में हथियार दिखाकर लगातार चैलेंज कर रहा था.
Sidhu Moosewala Murder Case: पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य माइस्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने पुलिस को बताया कि सिद्धू न सिर्फ उसके विरोधी गैंग से जुड़ा था, बल्कि वह अपने गानों और गानों में हथियारों के इस्तेमाल से हम लोगों को लगातार चैलेंज करता था.
Aajtak को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में लगातार फोन का इस्तेमाल करता था. जेल से फोन के जरिए वो गोल्डी से बात करता था कि किसको धमकी देनी है, किससे रंगदारी वसूलना है और किस पर गोली चलवाना है? यह सब फोन पर लॉरेंस तय करता था. सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के 2 महीने पहले तक जेल में बंद लॉरेंस की कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से बातचीत हो रही थी.
पंजाब के सबसे बड़े गैंगस्टर में से एक और पंजाब का बड़ा ड्रग माफिया जग्गू भगवानपुरिया भी तिहाड़ जेल में लॉरेंस बिश्नोई के साथ बंद था. भगवानपुरिया को हाल में जेल से दिल्ली पुलिस ने कस्टडी में लिया, पूछताछ में उसने खुलासा किया कि 22 फरवरी तक वह लॉरेंस के साथ जेल में एक साथ बंद था. जहां लगातार कनाडा में बैठे गोल्डी का फोन तिहाड़ में लॉरेंस और मेरे पास आता था और हमारी बात होती थी. जग्गू ने बताया कि बाद में मुझे और लॉरेंस को अलग-अलग बैरक में बंद कर दिया गया था.
जग्गू भगवानपुरिया ने खुलासा किया कि गोल्डी ने एक बार पाकिस्तान से मेरे लिए 50 पिस्टल मंगवाई थीं. जो शूटरों में बंटवानी थीं. लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया था. गोल्डी ही हथियारों की सप्लाई करवाता है. जेल में लगातार फोन के इस्तेमाल की जानकारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई को मार्च-2022 में जेल नंबर 8 में शिफ्ट कर दिया गया था. बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई जून 2021 से तिहाड़ जेल में बंद था. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए लॉरेंस ने ऐसी प्लानिंग बनाई जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी. इतना ही नहीं, प्लानिंग ऐसी की कोई भी जांच एजेंसी चकमा खा जाए. लॉरेंस ने कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ की मदद से अपने भाई अनमोल को भारत से बाहर यूरोप में शिफ्ट करवाया. भाई और भांजे को भारत से फरार करवाने का मकसद था कि सिद्धू की हत्या के केस के बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार न कर पाए. इसके बाद लॉरेंस और गोल्डी ने सिद्धू को मारने का प्लान बनाया.
लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया था कि 7 अगस्त 2021 को हुई विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या के बाद से सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी की जा रही थी. लेकिन सिद्धू के आसपास सुरक्षा की वजह से वह बच रहा था. एक बार ये भी प्लान बनाया गया था कि सिद्धू को घर में घुसकर मारा जाए. पता हो कि सरकारी सुरक्षा कम होने के दूसरे दिन (29 मई) ही सिद्धू मूसेवाला का मर्डर कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






