
'मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी ना करें', BJP नेताओं को पीएम मोदी की नसीहत
AajTak
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस अमृतकाल को कर्त्तव्यकाल में परिवर्तित करें, तभी हम देश को आगे ले जा सकते हैं. भाजपा केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं है. उसका रूपांतरण सामाजिक आंदोलन के रूप में हुआ है. उसी अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं को भी काम करना चाहिए.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. पीएम ने बीजेपी नेताओं को नसीहत दी और कहा- 'मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी ना करें. उन्होंने कहा कि पसमांदा और बोरा समाज से मिलना चाहिए. कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाकर रखना होगा. समाज के सभी वर्गों से मुलाकात करें. चाहे वोट दें या ना दें, लेकिन मुलाकात करें. पार्टी के कई लोगों को अब भी लगता है कि विपक्ष में हैं. पार्टी के कई लोगों को मर्यादित भाषा बोलनी चाहिए.
सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं से कहा कि अति आत्मविश्वास के चलते चुनाव हार गए थे. अति आत्म विश्वास से सभी को बचना चाहिए. सभी को मेहनत करने की जरूरत है. ये सोचना कि 'मोदी आएंगे, जीत जाएंगे' इससे काम नहीं चलेगा. सभी को संवेदनशील होने की जरूरत है. सत्ता में बैठे लोग ये ना समझें कि स्थाई हैं.
'मेहनत करने में पीछे नहीं हटना है'
पीएम ने कार्यकर्ताओं को टास्क किया है. कहा- बॉर्डर के करीब गांव में संगठन को मजबूत किया जाए. मेहनत में पीछे नहीं हटना है. चुनाव में 400 दिन बचे हैं. पूरी ताकत के साथ लग जाएं. प्रधानमंत्री ने बॉर्डर स्टेट में बॉर्डर के समीप गांव में संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए.
'अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से मिलना चाहिए'
मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा कि भारत के जीवन का सर्वोत्तम काल आ रहा है. ऐसे में मेहनत मे पीछे ना रहें. प्रयत्नों की पराकाष्ठा कीजिए. अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से मिलना है. राष्ट्रवाद की अलख हर जगह जलनी चाहिए.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










