
मुस्लिम देश में बिना निकाह संबंध बनाए तो सरेआम कपल को मारे 140 कोड़े! प्रेमिका की हालत खराब
AajTak
इंडोनेशिया के आचे प्रांत में एक कपल को बिना निकाह यौन संबंध बनाने और शराब पीने के आरोप में सरेआम 140 कोड़े मारे गए. महिला को इतनी चोट लगी कि वो बेहोश हो गई और अस्पताल में भर्ती कराई गई. यह सजा शरिया कानून के तहत दी गई, जो इस्लामी नियमों पर आधारित है.
इंडोनेशिया में एक कपल को शादी से पहले यौन संबंध बनाने और शराब पीने का दोषी पाए जाने को लेकर सरेआम 140 कोड़े मारे गए हैं. यह घटना इंडोनेशिया के आचे प्रांत की है जहां इस्लाम का कट्टर शरिया कानून लागू है. कोड़े मारे जाने के दौरान महिला को इतनी जोर से चोट लगी कि वो बेहोश हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.
ब्रिटेन के अखबार, 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, अविवाहित प्रेमी जोड़े को सजा गुरुवार को आचे प्रांत की राजधानी बांडा आचे में दी गई.
इस्लामी कानून में विवाह के इतर संबंध और शराब पीने को अपराध माना जाता है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शरिया कानून लागू होने के 20 साल से ज्यादा समय में यह सबसे कठोर सजाओं में से एक है.
आचे, सुमात्रा के उत्तरी सिरे पर स्थित है, इंडोनेशिया का एकमात्र प्रांत है जहां शरिया कानून लागू करने की इजाजत है. इंडोनेशिया की सरकार ने 2001 में विशेष स्वायत्तता के तहत आचे को यह अधिकार दिया था. इस कानून के तहत जुआ खेलना, शराब पीना और अविवाहित जोड़ों के बीच अंतरंग संबंध जैसे अपराधों पर सरेआम कोड़े मारने की सजा का प्रावधान है.
संबंध बनाने और शराब पीने के लिए मारे गए 140 कोड़े
अधिकारियों के अनुसार, प्रेमी और उसकी प्रेमिका को विवाह से इतर संबंध बनाने के लिए 100 कोड़े और शराब पीने के लिए 40 कोड़े यानी कुल मिलाकर 140 कोड़े मारे गए. दोनों को पब्लिक पार्क में बेंत से मारा गया जहां दर्जनों लोग मौजूद थे.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








