
'मुस्लिम देशों से माफी ना मांगें' कहने वाले डच सांसद ने भारत को लेकर दिया ये बयान
AajTak
एक टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर विवादों में घिर गई हैं. देश, विदेशों में उनके बयान का लगातार विरोध हो रहा है. इस बीच डच सांसद गीर्ट विल्डर्स उनके बचाव में उतरे. उन्होंने दावा भी किया कि नूपुर का समर्थन करने को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं.
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वालीं नूपुर शर्मा का बचाव कर चर्चा में आए डच सांसद गीर्ट विल्डर्स ने अब भारत की तारीफ की है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, मुझे भारत से प्यार है. यह दमनकारियों से भरे क्षेत्र का एकमात्र लोकतंत्र है.
डच सांसद ने यह भी कहा, किसी देश को आर्थिक कारणों के लिए अपनी स्वतंत्रता नहीं खोनी चाहिए.
गीर्ट विल्डर्स ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा, आजादी दांव पर लगी है. भारत और नीदरलैंड्स जैसे देशों में कानून का शासन है. यह अदालत को तय करना है कि क्या कोई उस सीमा को पार कर रहा है. भीड़ को किसी को जान से मारने की धमकी देने का हक नहीं है.
उन्होंने एक अन्य बयान में कहा था कि भारत को इस्लामिक देशों के दबाव में आने और माफी मांगने की जरूरत नहीं है.
एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के बाद से नूपुर शर्मा देश से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना कर रही हैं. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद नूपुर शर्मा को बीजेपी ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









