
'मुस्लिमों को शांति और सम्मान से जीने दो', कर्नाटक में बीजेपी के अंदर से ही उठने लगी आवाज
AajTak
कर्नाटक से लगातार विवादित घटनाएं सामने आ रही हैं. यहां पहले हिजाब पर विवाद हुआ, तो उसके बाद हलाल मीट का मुद्दा उठ गया. इसके बाद मंदिरों के बाहर मुस्लिम कारोबारियों पर भी अटैक होने लगे. इन्हीं सब घटनाओं पर बीजेपी के अंदर से ही आवाज उठने लगी है और ऐसी घटनाओं की आलोचना की जा रही है. कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक मंदिर में श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुस्लिम फल विक्रेताओं के साथ तोड़फोड़ करने के साथ उनके फल सड़क पर फेंक दिए थे. इसे लेकर कर्नाटक सरकार पर विपक्षी दलों ने हमला बोल रखा है तो बीएस येदियुरप्पा ने भी सवाल खड़े किए हैं. इसके अलावा राज्य के कानूनी मंत्री ने भी कहा है कि संविधान सभी को समान अधिकार देता है.
कर्नाटक में हिजाब, हलाल विवाद के बाद मंदिर के सामने मुस्लिम व्यापारियों की दुकान पर तोड़फोड़ की घटना हुई. धारवाड़ जिले के एक मंदिर में श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं की ओर से मुस्लिम फल विक्रेताओं के साथ तोड़फोड़ करने के साथ उनके फल सड़क पर फेंक दिए गए थे. कर्नाटक में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं और तनावों को लेकर सरकार के खिलाफ विपक्षी नेता तो मोर्चा खोले हुए ही हैं और अब बीजेपी के अंदर से भी सवाल उठने लगे हैं. यह सवाल कोई और नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उठाया है. इसके अलावा बीजेपी के दो विधायक और भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं. कर्नाटक में हिंदू संगठनों की तरफ से मुसलमानों और उनके व्यवसायों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों से सरकार को विपक्षी दलों की अलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है. धारवाड़ में मंदिर के सामने मुस्लिमों के फलों के ठेले तोड़ने के आरोप में श्रीराम सेना से जुड़े सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम बीस येदियुरप्पा ने हिंदू संगठनों से आग्रह किया है कि वो ऐसी हरकतें न करें. मुसलमानों को शांति और सम्मान के साथ जीने दीजिए. उन्होंने यह जवाब एक पत्रकार के सवाल पर दिया है.
एक मां के बच्चे की तरह रहें
येदियुरप्पा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी इच्छा है कि हिंदू और मुसलमान ऐसे रहें जैसे एक मां के बच्चे साथ रहते हैं. ऐसे में अगर कुछ शरारती तत्व उसमें बाधा डाल रहे हैं तो मुख्यमंत्री ने पहले ही आश्वासन दे दिया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
येदियुरप्पा पहले बड़े बीजेपी नेता हैं जिन्होंने हिजाब विवाद के बाद हिंदुत्व संगठनों की अगुवाई में चलाए जा रहे अभियानों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है.
हालांकि, येदियुरप्पा से पहले राज्य सरकार में दो मंत्री और दो बीजेपी विधायक भी कर्नाटक में मुसलमानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बंद करने के लिए आवाज उठा चुके हैं. इसके बावजूद हिंदू संगठनों ने मंदिरों के पास मुसलमानों की दुकानों पर पाबंदी, हलाल मीट का बहिष्कार और फलों के कारोबार में 'मुस्लिम एकाधिकार' को पूरी तरह से खत्म करने का अभियान छेड़ रखा है.
सदन में मंत्री ने कही थी बहिष्कार की बात

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








