
मुश्किल वक्त में सलमान ने दिलवाईं फिल्में, 'भाबीजी' फेम आसिफ ने कही यह बात
AajTak
एक बार आसिफ शेख ने सलमान खान संग अपने बॉन्ड पर खुलकर बात की थी. भाईजान संग इनकी दोस्ती काफी पुरानी है. 'यारा दिलदारा' और 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म्स के समय से दोनों दोस्त हैं. आसिफ का कहना है कि सलमान खान के पिता सलीम खान भी उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.
टीवी के पॉपुलर शो 'भाबीजी घर पर है' फेम आसिफ शेख ने खुद की इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. यह कई सालों से इस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. कई सीरियल्स में यह निगेटिव किरदार निभाते भी नजर आ चुके हैं, लेकिन 'भाबीजी घर पर है' का इनका किरदार फैन्स के दिल में उतरा है. शो में यह विभूति नारायण मिश्रा का रोल अदा करते दिखाई देते हैं. कई सालों बाद भी यह अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फैन्स को शोबिज में एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. अपनी इस जर्नी में आसिफ शेख ने इस इंडस्ट्री में कई दोस्त भी बनाए हैं. इनमें से एक हैं सलमान खान.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












