
मुश्किल में भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, ड्रग्स मामले में NCB ने कसा शिकंजा, कोर्ट में दायर की 200 पेज की चार्जशीट
AajTak
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके हसबैंड हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. ड्रग्स मामले को लेकर भारती और हर्ष पर एनसीबी ने एक बार फिर शिकंजा कस लिया है. एनसीजी ने कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है.
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके हसबैंड हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. ड्रग्स मामले को लेकर भारती और हर्ष पर एनसीबी ने एक बार फिर शिकंजा कस लिया है. एनसीबी ने कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है.
भारती-हर्ष की बढ़ीं मुश्किलें
जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. ये चार्जशीट ड्रग्स मामले को लेकर फाइल की गई है. बता दें कि ड्रग्स के एक मामले में कपल को साल 2020 में गिरफ्तार किया गया था. वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. लेकिन अब एक बार फिर भारती और हर्ष की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.
भारती-हर्ष के घर-ऑफिस से मिला था गांजा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2020 के अंत में ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में भारती और हर्ष को गिरफ्तार किया था. भारती और हर्ष के घर और ऑफिस में छापेमारी भी की गई थी, जिसमें 86.50 ग्राम गांजा जब्त किया गया था. एनसीबी ने दावा किया था कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने पूछताछ में गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है. इसके बाद भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था. बाद में दोनों जमानत पर बाहर आ गए थे.
इतने पॉपुलर हैं भारती-हर्ष

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











