
मुश्किल में डोनाल्ड ट्रंप, चुनाव परिणाम पलटने के मामले में जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने माना दोषी
AajTak
जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने ट्रंप को चुनाव रिजल्ट पलटने के इल्जाम में दोषी ठहराया है. ट्रंप के खिलाफ जारी किए गए अभियोग में कहा गया, 'ट्रंप और इस अभियोग में आरोपी बनाए गए अन्य आरोपियों ने चुनाव में हुई हार को अस्वीकार कर दिया. वो जानबूझकर चुनाव परिणाम को ट्रंप के पक्ष में गैरकानूनी रूप से बदलने की साजिश में शामिल हुए.'
एक तरफ जहां पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साल 2024 का चुनाव लड़ने के लिए तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं उनकी कानून अड़चन और मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मुसीबत में घिर गए, जब भारतीय समयानुसार मंगलवार रात जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने उन्हें चुनाव रिजल्ट पलटने के इल्जाम में दोषी ठहराया. ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणामों को पलटने का प्रयास किया है.
ट्रंप पर चौथा आपराधिक आरोप सोमवार को जॉर्जिया के ग्रैंड जूरी ने उन पर चौथा आपराधिक आरोप लगाते हुए कहा था कि ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेट्स से मिली हार को पलटने का प्रयास किया था. जॉर्जिया के ग्रैंड जूरी ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अभियोग जारी किया था. फुल्टन काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी फानी विलिस के लगाए गए इन आरोपों के बाद 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन नामांकन की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ट्रंप को अब कानूनी मुश्किलों के सामना करना पड़ सकता है.
इस कानून के तहत लगाए गए आरोप मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फुल्टन काउंटी जिले के अटॉर्नी फानी विलिस ने सोमवार देर रात ट्रंप और उनके 18 सहयोगियों पर जॉर्जिया के रैकेटियरिंग विरोधी कानून का उल्लंघन के साथ-साथ साजिश रचने, झूठे बयान और एक सार्वजनिक अधिकारी को उनके पद की शपथ का उल्लंघन का आरोप लगाया है. विलिस ने सभी 19 आरोपियों के खिलाफ रीको कानून के तहत आरोप लगाया था. बता दें कि फानी विलिस पिछले दो साल से ट्रंप और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच कर रहे हैं. विलिस ने कहा था कि मैं सभी आरोपियों को 25 अगस्त 2023 की दोपहर तक का समय दे रहा हूं कि वे स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दें.
98 पन्नों का अभियोग 98 पन्नों के विशाल अभियोग में कुल 19 आरोपियों और 41 आपराधिक मामलों को लिस्टेड किया गया है. सभी आरोपियों पर रैकेटियरिंग का आरोप लगाया गया था. यह आरोप संगठित अपराध समूह के सदस्यों पर लगता है जिसमें 20 साल तक की जेल की सजा दी जासकती है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों में ट्रंप के पूर्व व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज और वकील रूडी गिउलिआनी और जॉन ईस्टमैन शामिल हैं.
ट्रंप के खिलाफ जारी किए गए अभियोग में कहा गया, 'ट्रंप और इस अभियोग में आरोपी बनाए गए अन्य आरोपियों ने चुनाव में हुई हार को अस्वीकार कर दिया. वो जानबूझकर चुनाव परिणाम को ट्रंप के पक्ष में गैरकानूनी रूप से बदलने की साजिश में शामिल हुए.'
कैसे शुरू हुआ यह मामला? यह मामला 2 जनवरी, 2021 के फोन कॉल से सामने आया था, जिसमें ट्रंप ने जॉर्जिया के शीर्ष चुनाव अधिकारी ब्रैड रैफेंसपर्गर से फोन पर कहा कि उन्हें राज्य में जो नुकसान हुआ है, उसे पलटने के लिए वो पर्याप्त वोट ढूंढें. हालांकि, रैफेंसपर्गर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. इसके चार दिन बाद ट्रंप के समर्थकों ने यूएस कैपिटल हिल पर धावा बोल दिया था ताकि वो सांसदों को कैपिटल हिल में प्रवेश करने से रोक सकें. ये सांसद जो बाइडेन की जीत को प्रमाणित करने के लिए कैपिटल हिल जा रहे थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









