
मुश्किल घड़ी में भारत ने दिया रूस का साथ, अब पुतिन ने दिया ये बड़ा ऑफर
AajTak
दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस में भारतीय स्टोर्स खोलने को लेकर बातचीत जारी है. उन्होंने कहा कि रूस के बाजारों में चीन की कारें, उपकरण और हार्डवेयर को भारी तादाद में उतारने को लेकर भी बातचीत की जा रही है.
चीन की मेजबानी में दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन का बुधवार को आगाज हो गया है. वर्चुअली तरीके से हो रहे 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा बयान दिया है. पुतिन ने कहा कि रूस में भारतीय स्टोर्स खोलने को लेकर बातचीत का दौर जारी है.
ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन ने कहा कि रूस और ब्रिक्स देशों के कारोबारी समुदायों के बीच संपर्क काफी बढ़ा है. रूस में भारतीय स्टोर्स खोलने को लेकर बातचीत जारी है. हालांकि, पुतिन ने ये नहीं स्पष्ट किया कि किन भारतीय स्टोर्स की चेन रूस में खुलेंगी.
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही रूस के बाजारों में चीन की कारें, उपकरण और हार्डवेयर को भारी तादाद में उतारने को लेकर बातचीत जारी है. इसके साथ ही ब्रिक्स के देशों में रूस की उपस्थिति बढ़ रही है.
रूस, ब्रिक्स देशों का व्यापार 38 फीसदी बढ़ा
उन्होंने बताया कि 2022 के शुरुआती तीन महीनों में रूस और ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार 38 फीसदी बढ़ा है. रूस का ब्रिक्स देशों के साथ व्यापार बढ़कर 45 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.
रूस से अधिक मात्रा में तेल खरीदने के भारत के फैसले से अमेरिका सहित पश्चिमी देशों के साथ उसके संबंधों पर असर पड़ा है. वह भी तब जब भारत के कुल तेल आयात में रूस के तेल की हिस्सेदारी दो फीसदी से अधिक नहीं रही है. भारत ने रूस के तेल की खरीद के फैसले का बचाव भी किया है. भारत का कहना है कि प्रतिबंधों के बावजूद यूरोप रूस से तेल और गैस का निर्यात कर रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









