
मुलायम के निधन के बाद शिवपाल-अखिलेश में दिखा था प्यार, फिर विरासत पर चाचा-भतीजे में क्यों खिंच गई तलवार?
AajTak
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. मुलायम के निधन के बाद सैफई परिवार में जो प्यार दिखा था, वह भ्रम साबित हुआ. मैनपुरी सीट पर दावेदारी को लेकर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच तलवारें खिच गई हैं. शिवपाल ने खुलकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है.
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पूरा परिवार एक जुट था. मुलायम के अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि कलश विसर्जन और शांति पाठ तक शिवपाल यादव-अखिलेश यादव के बीच प्यार दिखा था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि चाचा-भतीजे के बीच तल्खियां मिट गई हैं और मुलायम कुनबा फिर से एकजुट होकर काम करेगा. मुलायम के बाद सैफई परिवार में शिवपाल-अखिलेश के बीच जो प्यार दिखा था, मैनपुरी उपचुनाव की सियासी तपिश बढ़ने के साथ ही वो कलह में बदल गया है. एक बार फिर से चाचा-भतीजे में तलवारें खिंच गई हैं.
मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी में सैफई परिवार का ये पहला चुनाव है, जो नेताजी के बिना हो रहा है. यह उपचुनाव अखिलेश यादव के लिए असल अग्निपरीक्षा होगी. इस चुनाव से तय हो जाएगा कि आखिर जिस मैनपुरी ने मुलायम पर भरपूर प्यार लुटाया, उसने मुलायम के बाद अखिलेश और सैफई परिवार को कितना अपनाया, लेकिन उपचुनाव से पहले ही सैफई परिवार में नई सियासी पटकथा लिखी जाने लगी है.
शिवपाल यादव ने मंगलावर को गोरखपुर में बगावती तेवर दिखा दिए हैं. शिवपाल ने अखिलेश पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जो परिवार का नहीं हो सका, वो कभी सफल नहीं हो सकता है. साथ ही कहा कि अखिलेश यादव चापलूसों से घिरे हुए हैं, जो उन्हें गलत राय देते हैं. शिवपाल ने कहा कि यह लोग परिवार को एक साथ नहीं देख सकते और पार्टी के लोगों को साथ नहीं रख सकते. शिवपाल ने यहां तक कहा कि असली समाजवादी लोग हमारी पार्टी के साथ हैं और उनकी पार्टी ही असल समाजवादी है.
शिवपाल ने नसीहत देते हुए कहा कि बड़े नेताओं को समझदारी से काम लेना चाहिए. समाज में जिनका अच्छा प्रभाव और पकड़ है, उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए. शिवपाल के साथ कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि देवेंद्र सपा से अलग नहीं होना चाहते थे, लेकिन उन्हें मजबूर किया गया. देवेंद्र कोई अकेले नेता नहीं हैं. ऐसे बहुत नेता हैं, जिन्हें सपा से दरकिनार कर दिया गया. शिवपाल ने कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण वह खुद हैं. उनके साथ सपा में जो कुछ हुआ, वह किसी से छुपा नहीं है.
मुलायम के निधन के बाद पहली बार शिवपाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. शिवपाल के हमले को कई नजरिए से देखा जा रहा है. मैनपुरी लोकसभा सीट पर शिवपाल को कोई भाव नहीं देने की टीस भी माना जा रहा है. अखिलेश ने धर्मेंद्र यादव और रामगोपाल यादव के साथ मैनपुरी सीट के लिए प्रत्याशी को लेकर मंथन किया था, जिसमें शिवपाल यादव शामिल नहीं थे. इसके बाद ही शिवपाल ने अखिलेश के खिलाफ अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और सिर्फ हमला ही नहीं बल्कि अपने भविष्य की राह भी जाहिर कर दी है.
अखिलेश यादव मैनपुरी लोकसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं, लेकिन इस सीट पर शिवपाल भी अपनी दावेदारी पहले से कर रहे थे. ऐसे में अखिलेश ने मैनपुरी सीट पर टिकट के विचार-विमर्श के लिए शिवपाल यादव से राय लेना भी बेहतर नहीं समझा. ऐसे में शिवपाल यादव यह बात बखूबी समझ चुके हैं और अपना सियासी रुख तय कर चुके हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






