
मुर्शिदाबाद हिंसा पर कलकत्ता HC में पेश की गई रिपोर्ट में क्या? देखें ब्लैक एंड व्हाइट
AajTak
आज सबसे पहले हम आपको मुर्शिदाबाद हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसमें सरकार ने मान लिया है कि वक्फ कानून का विरोध कर रहे उपद्रवियों ने जानबूझकर हिंदुओं को टारगेट किया था. आज हम आपको उन दंगा पीड़ितों से मिलवाएंगे, जिनके जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय अब राजनीति हो रही है. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











