
मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बीजेपी ने PFI पर लगाया आरोप, ममता सरकार पर साधा निशाना
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई पर आरोप लगाया है. बंगाल बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि हिंसा के पीछे पीएफआई का हाथ है और ममता सरकार ने उन्हें ढील दे रखी है. उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच साल से पीएफआई की गतिविधियां चल रही थीं.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











