
मुर्शिदाबाद हिंसा को ममता बनर्जी ने बताया बीजेपी का प्रोपेगंडा, केंद्र सरकार को बताया जिम्मेदार
AajTak
मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के नाम पर हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर प्रोपेगंडा का आरोप लगाया है. उन्होंने हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन को भी नकारा और इसके लिए केंद्र सरकार और बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया. ममता ने इमामों और मौलवियों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा की साजिश का जवाब 2026 के बाद दिया जाएगा.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











