
मुनीर क्या तख्तापलट करने वाले हैं, क्या जरदारी की जाएगी कुर्सी? पाकिस्तान सरकार का आया रिएक्शन
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का बाजार गरम है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर दरअसल जरदारी को पद से हटाकर खुद राष्ट्रपति बनना चाहते हैं.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जारी अस्थिरता के बीच खबर है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को पद से हटाया जा सकता है. इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. लेकिन पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का बाजार गरम है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर दरअसल जरदारी को पद से हटाकर खुद राष्ट्रपति बनना चाहते हैं.
इन अटकलों के बीच गृह मंत्री नकवी ने बयान जारी कर इसे दुर्भावनापूर्ण कैंपेन बताते हुए कहा कि हम पूरी तरह से वाकिफ हैं कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ को टारगेट करने के लिए इस तरह का कैंपेन चलाने के लिए कौन है.
उन्होंने कहा कि मैं पहले भी बता चुका हूं कि राष्ट्रपति जरदारी के इस्तीफा देने पर ना तो किसी तरह की चर्चा हुई है और ना ही इस तरह की कोई संभावना है. सेना के साथ राष्ट्रपति जरदारी के बढ़िया और सम्मानजनक संबंध हैं.
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि ये फर्जी खबरें कौन फैला रहा है और क्यों फैला रहा है और इससे किसे फायदा होगा. आसिफ मुनीर का फोकस पाकिस्तान को मजबूती देने और स्थिरता लाने पर है. जो इस तरह के फेक नैरेटिव को गढ़ रहे हैं, वो दुश्मन के साथ मिलकर इस तरह का कैंपेन चला सकते हैं. लेकिन हम पाकिस्तान को और सशक्त बनाने के लिए जो बन पड़ेगा, हम वो करेंगे.
बता दें कि आसिफ मुनीर को 2022 में तीन साल के लिए आर्मी चीफ बनाया गया था. उनका कार्यकाल पिछले साल और बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









