
मुनीर का प्रोपेगेंडा, ड्रामा... बैन के बाद भी भारत में धड़ल्ले से देखा जा रहा पाकिस्तानी कंटेंट, दुश्मन कर रहा कमाई
AajTak
सरकार ने पाकिस्तानी डिजिटल कंटेंट पर रोक लगाने के लिए एडवाइजरी जारी की थी, लेकिन इंडिया टुडे के विश्लेषण में पता चला कि यह पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है. कई पाकिस्तानी OTT प्लेटफॉर्म्स, यूट्यूब चैनल्स, और वेबसाइट्स पर पाकिस्तानी ड्रामे, राजनीतिक प्रोपेगेंडा और चरमपंथी कंटेंट भारत में उपलब्ध है.
सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले डिजीटल कंटेंट पर रोक लगाने के लिए एडवाइजरी जारी की थी, बावजूद इसके पाकिस्तानी ड्रामे, लाइफस्टाइल व्लॉग, पॉलिटिकल ब्रॉडकास्टिंग और यहां तक कि सेना से जुड़े प्रोपेगेंडा भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर भारत के लोगों के लिए अब भी उपलब्ध है.
पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की थी. इसमें भारत में काम कर रहे OTT प्लेटफॉर्म्स, मीडिया-स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजीटल माध्यमों को निर्देश दिया गया था कि वो पाकिस्तान से आने वाली वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग कंटेंट को बंद करें.
हालांकि, इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम के विश्लेषण के मुताबिक, इस एडवाइजरी का पालन हर जगह एक जैसा नहीं हुआ है. एडवाइजरी सब जगह ठीक से लागू ही नहीं हो पाई है.
ऐसा ही एक पाकिस्तान आधारित OTT प्लेटफॉर्म ARY Digital है. पाकिस्तान के इस ब्रॉडकास्टर का यूट्यूब चैनल भारत में 'पब्लिक ऑर्डर' के आधार पर ब्लॉक है, वहीं उसकी आधिकारिक वेबसाइट पूरी तरह से भारत में खुल रही है. वेबसाइट पर वही ड्रामा कंटेंट मौजूद है जो यूट्यूब पर ब्लॉक है. इस कंटेंट को पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए भारतीय यूजर्स देख भी रहे हैं.
इसी तरह का पैटर्न 'Har Pal Geo' में भी दिखता है, जो Geo Media Group के तहत आता है. Geo News और उससे जुड़े यूट्यूब चैनल भारत में ब्लॉक हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर पाकिस्तानी सीरियल बिना किसी रोक-टोक के स्ट्रीम हो रहे हैं. यानी पाकिस्तान से यह कंटेंट भारतीय दर्शकों तक पहुंच रहा है.
इंडिया टुडे के विश्लेषण में कम से कम 15 ऐसे यूट्यूब चैनल सामने आए हैं जो पाकिस्तानी ड्रामा कंटेंट स्ट्रीम कर रहे हैं और उससे कमाई भी कर रहे हैं. ये सभी भारत में उपलब्ध हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के पांच लाइफस्टाइल और व्लॉग चैनल, जिनके कुल फॉलोअर्स 1.8 करोड़ से ज्यादा हैं, अब भी भारतीय दर्शकों तक पहुंच रहे हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








