
मुझे व्हेल ने निगल लिया था, अंदर सब काला था... शख्स ने बताई बच निकलने की पूरी कहानी
AajTak
जब हम किसी मुसीबत में फंस जाते हैं, तो उस समय सबसे जरूरी चीज क्या होती है? कहते हैं कि अगर धैर्य और मन को शांत रखें, तो बड़ी से बड़ी मुसीबत से निकला जा सकता है. ऐसा ही कुछ मुश्किलों का सामना किया अमेरिका के गोताखोर माइकल पैकर्ड ने. उनकी कहानी जानकर हर कोई हैरान रह जाता है.
जब हम किसी मुसीबत में फंस जाते हैं, तो उस समय सबसे जरूरी चीज क्या होती है? कहते हैं कि अगर धैर्य और मन को शांत रखें, तो बड़ी से बड़ी मुसीबत से निकला जा सकता है. ऐसा ही कुछ मुश्किलों का सामना किया अमेरिका के गोताखोर माइकल पैकर्ड ने. उनकी कहानी जानकर हर कोई हैरान रह जाता है.
दरअसल, समुद्र में माइकल को एक व्हेल ने निगल लिया था. लेकिन इससे पहले कि व्हेल उन्हें चबा पाती, वे उसके मुंह से बाहर आ गए. इस भयंकर हादसे की पूरी कहानी डेली स्टार ने पब्लिश की है, जिसमें माइकल ने बताया कि कैसे वे मौत के मुंह से बाहर निकले.
जब माइकल को व्हेल ने निगल लिया
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के प्रोविंसटाउन समुद्र तट पर माइकल गोताखोरी के लिए गए थे. दिन साफ था और सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन अचानक ऐसा हुआ जिसे माइकल ताउम्र याद रखेंगे. अचानक उनके सामने अंधेरा छा गया. मुझे अहसास हो गया की मैं व्हेल ने मुझे निगल लिया है. वे उस खौफनाक पल को याद करते हुए कहते हैं, 'ऐसा लगा जैसे मेरी पूरी दुनिया अचानक काली हो गई.'उन्होंने आगे बताया कि यह हादसा 2021 में हुआ था. उन्होंने बताया की मुझे ऐसा लगा की किसी कार ने मुझे जोरदार टक्कर मारी हो.
'अंदर सब काला-काला था..'
उन्होंने बताया, मैंने पानी में दो डाइव कीं... और फिर तीसरी डाइव में, जैसे ही मैं नीचे जा रहा था, अचानक मुझे जबरदस्त टक्कर महसूस हुई. और फिर अचानक सब कुछ काला हो गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












