
'मुझे मनमौजी लोग पसंद नहीं, लेकिन एर्दोगन...', व्हाइट हाउस की मीटिंग में बोले ट्रंप
AajTak
व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन की गुरुवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें ट्रंप ने एर्दोगन को "मनमौजी" कहा और उनसे रूस से तेल और गैस खरीदना बंद करने की अपील की.
ट्रंप ने कहा, "सबसे अच्छा काम जो वह कर सकते हैं, वह यह है कि रूस से तेल और गैस न खरीदें. अगर उन्होंने ऐसा किया, तो यह सबसे बड़ी बात होगी. वह पुतिन को वैसे ही जानते हैं जैसे मैं जानता हूं."
यह भी पढ़ें: 'अपने खिलाफ युद्ध की खुद फंडिंग...', भारत को टारगेट करते ट्रंप के मंत्री की तोप यूरोप पर घुम गई
यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप ने कहा कि "पुतिन को रुक जाना चाहिए." ट्रंप ने जोर दिया कि नाटो और अमेरिका के रिश्ते आज "इतिहास में सबसे मज़बूत" हैं.
एर्दोगन ने भी ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा, "यह एक सख़्त इंसान हैं. यह बहुत मनमौजी हैं. आमतौर पर मुझे मनमौजी लोग पसंद नहीं आते, लेकिन ये हमेशा पसंद आते हैं."
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई:

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









