
'मुझे तू कैसे कहा...' पहले खूब लड़ी, फिर ट्रैफिक कर्मी को रौंदती निकल गई महिला- VIDEO
AajTak
पाकिस्तान से आया ताजा वीडियो डरा देने वाला है. इसमें ट्रैफिक पुलिस के भिड़ी एक महिला ड्राइवर एक अन्य ट्रैफिक कर्मी को गुस्से में रौंदती हुई निकल जाती है. महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक वीडियो वायरल होते हैं. ये कभी हंसा देते हैं, कभी रुला देते हैं तो कभी हैरान कर देते हैं. पाकिस्तान से आया ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है जो कि एक महिला कार ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिक से बीच बहस का है. लेकिन इसके बाद जो होता है वह और भी ज्यादा खतरनाक है.
वीडियो में दिखता है कि महिला संभवत: लाइसेंस चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस से भिड़ गई है. वह चिल्ला रही है- 'खबरदार जो इस तरह से बात की , आपने मुझसे तू कैसे कहा, अपनी यूनिफॉर्म की रेस्पेक्ट करो'. पुलिसकर्मी कहता है- मैंने कुछ नहीं कहा. इसपर महिला कहती है- आपने बहुत कुछ कहा है, बकवास न करो. महिला के जवाब में वह भी लगातार बोल रहा है लेकिन महिला की आवाज इतनी ऊंची है कि पुलिस वाले की बात समझ ही नहीं आ रही.
वहीं दूसरा ट्रैफिक कर्मी महिला की कार के सामने खड़ा है. महिला चिल्लाकर कहती है- 'तुम हटो सामने से.' वह मना कर देता है. इसपर महिला इस कदर भड़कती है कि उसे रौंदती हुई कार लेकर आगे निकल जाती है. पुलिसकर्मी घिसटता हुआ थोड़ा आगे जाकर गिरता है. ये हादसा और भी भयंकर हो सकता था और पुलिसकर्मी की जान भी जा सकती थी.
घटना का एक वीडियो ट्विटर पर @gharkekalesh नाम की आईडी से शेयर किया गया है. ये तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - ये तो लॉ एंड ऑर्डर का खुलेआम मजाक है. एक ने मजे लेते हुए लिखा- कुछ ज्यादा ही वीमेन एम्पावरमेंट हो गया. एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों तो तुरंत ही ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया जाना चाहिए.
बता दें कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं जिसमें किसी ने चालान काट रहे ट्रैफिक पुलिस को रौंदने की हरकत की है. इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











