
'मुझे आधा पुल चाहिए नहीं तो...', कनाडा ने बनाया ब्रिज लेकिन ट्रंप को क्यों चाहिए हिस्सा?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के नए गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज पर आधे हिस्से का दावा ठोका है और उद्घाटन रोकने की धमकी दी है. यह ब्रिज डेट्रॉइट और विंडसर को जोड़ता है और कनाडा ने इसका पूरा खर्च उठाया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब किस देश और उसकी संपत्ति पर दावा ठोक दें, कुछ कहा नहीं जा सकता. अब उन्होंने कनाडा के एक ब्रिज पर अपना दावा ठोका है. डेट्रॉइट (मिशिगन, अमेरिका) से विंडसर (ओंटारियो, कनाडा) को जोड़ने वाला यह ब्रिज नया बना है और इसका पूरा खर्चा कनाडा ने उठाया है. लेकिन अब ट्रंप आधे ब्रिज पर अपना दावा कर रहे हैं.
अमेरिका के उत्तरी सीमा पर बने इस ब्रिज का उद्घाटन होना है लेकिन ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर आधा ब्रिज अमेरिका को नहीं दिया गया तो वो ब्रिज का उद्घाटन नहीं होने देंगे.
डेट्रॉइट नदी पर बना गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज लगभग तैयार है. ये दुनिया का सबसे लंबा केबल-स्टे ब्रिज है और दोनों देशों के बीच ट्रेड के लिए बहुत अहम है, खासकर ट्रकों की आवाजाही के लिए. कनाडा और अमेरिका के बीच ट्रकों के जरिए काफी मात्रा में व्यापार होता है.
ट्रंप ने कनाडा के बनाए ब्रिज पर क्यों दावा ठोका?
सोमवार को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक लंबा पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने ब्रिज का उद्घाटन रोकने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि कनाडा जब तक अमेरिका को पूरा मुआवजा नहीं देता, ब्रिज का उद्घाटन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका को कम से कम आधा ब्रिज तो मिलना ही चाहिए.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने बयान में कहा कि कनाडा दोनों तरफ का मालिक है और पुल का निर्माण लगभग बिना किसी अमेरिकी सामग्री के किया गया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 'BUY AMERICAN Act' से छूट देकर कनाडा को अमेरिकी स्टील सहित उत्पादों का उपयोग न करने की इजाजत दी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









