
'मुख्य आरोपी का बिहार के डिप्टी CM से क्या रिश्ता?', NEET पेपर लीक के लेकर सम्राट चौधरी पर RJD का हमला
AajTak
आरजेडी के द्वारा किए गए पोस्ट में आगे कहा गया है कि संजय जायसवाल और सम्राट चौधरी पेपर लीक के सरगना अमित आनंद के साथ अपने रिश्तों को स्पष्ट करें. क्या अमित आनंद जेडीयू उपाध्यक्ष का सुपुत्र नहीं है?
पिछले कुछ दिनों NEET पेपर लीक से जुड़ा मामला सुर्खियों में है. इन मामलों के तार 6 राज्यों से जुड़ते दिख रहे हैं. इस बीच NEET UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की एंट्री हो गई है. वहीं, दूसरी तरफ सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर आरोप लगाते हुए कुछ सवाल खड़े किए हैं.
'सम्राट चौधरी ने क्यों डिलीड की तस्वीरें...'
आरजेडी के सोशल मीडिया हैंडल पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि NEET पेपर लीक के दूसरे मुख्य आरोपी अमित आनंद का बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से क्या रिश्ता है? क्या सम्राट चौधरी ने अमित आनंद को पेपर लीक करने/कराने के असाधारण कार्य के कारण ही अवॉर्ड देकर सम्मानित किया था? सम्राट चौधरी ने अमित आनंद के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट क्यों किया?
पोस्ट में आगे कहा गया कि अमित आनंद का बीजेपी सांसद और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से क्या रिश्ता है? अमित आनंद संजय जायसवाल का कार्यालय संभालता है. अमित आनंद की इस विशेष उपलब्धि को उसके कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर दर्शा रखा है.
यह भी पढ़ें: नीट पेपर लीक पर सियासत जारी... BJP के आरोपों पर तेजस्वी का पलटवार, देखें लंच ब्रेक
पार्टी के द्वारा किए गए पोस्ट में आगे कहा गया है कि संजय जायसवाल और सम्राट चौधरी पेपर लीक के सरगना अमित आनंद के साथ अपने रिश्तों को स्पष्ट करें. क्या अमित आनंद जेडीयू उपाध्यक्ष का सुपुत्र नहीं है? सत्ता संरक्षण में उसने इतने पेपर लीक किए और कराए लेकिन तभी उसे कभी सजा नहीं मिली?

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






