
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का सेवा विस्तार, 2027 तक मिली जिम्मेदारी
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाकर 28 फरवरी 2027 तक कर दिया गया है. 1987 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी अवस्थी ने यूपी में कई जिलों में जिलाधिकारी के रूप में सेवा दी और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी को एक साल के लिए सेवा विस्तार दिया गया है. अब उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है. यह फैसला उनकी प्रशासनिक दक्षता और योगी सरकार में निभाए गए अहम कामों को देखते हुए लिया गया है.
अवनीश कुमार अवस्थी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पूर्व आईएएस अधिकारी हैं. उनका जन्म 19 अगस्त 1962 को हुआ था. उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की. 1987 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी के रूप में उन्होंने ललितपुर, आजमगढ़, बदायूं, अयोध्या, वाराणसी, मेरठ और गोरखपुर जिलों में जिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं. प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने खासतौर से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
मुख्यमंत्री योगी में अवनीश अवस्थी ने गृह सचिव, सूचना विभाग के प्रमुख और यूपी एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ जैसे अहम पद संभाले. उनके कार्यकाल में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ तो वहीं गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की शुरुआत भी हुई. कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस के आधुनिकीकरण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
यह भी पढ़ें: 'अब यूपी उपद्रव नहीं उत्सव प्रदेश है...', विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था. उनकी सेवाएं 2025-26 तक बढ़ाई गई थीं, जिसे अब एक और साल के लिए विस्तार मिला है. राजनीतिक गलियारों में उनकी 2027 विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं. ऐसे में आने वाला समय उनके राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगा.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









