
मुख्यमंत्री के रोड शो में BJP नेताओं की कटी जेबें, ₹2 लाख से ज्यादा कैश पार, जेबकतरे कैमरे में कैद
AajTak
CM मोहन यादव के श्योपुर दौरे पर हुए भव्य स्वागत और रोड शो के दौरान जेबकतरों ने 30 से ज्यादा लोगों की जेब काटकर 2 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी उड़ा ली. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के श्योपुर दौरे पर स्वागत सत्कार में जुटे भाजपा नेताओं सहित 30 से ज्यादा लोगों की जेब कट गई. जेबकतरों ने इन लोगों से करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी उड़ाई. जेब काटने की की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामले में पुलिस ने तीन नामजद लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
जेब काटने की घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि एक-दो बच्चे भीड़ में घुसकर जेब काट रहे हैं. इसमें दीपक सिंघल बालाजी, डॉ. विष्णु गर्ग और विनोद मित्तल की जेब से पर्स और रुपए निकालते दिख रहा है. कोतवाली में 25 लोगों जाकर इसकी शिकायत की है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
हलगांवड़ा के रहने वाले वंशीलाल बैरवा ने कोतवाली में शिकायत की है. इसमें बताया कि वह अपने मौसी के लड़के मोहन बैरवा और भांजे शंभूलाल बैरवा के साथ भैंस खरीद के लिए रुपए देने श्योपुर आया था.
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देखने जय स्तंभ के पास खड़ा था. इसी दौरान जेब से 30 हजार रुपए चोरी हो गए. वंशीलाल ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन उसने रुपए अपने साथी को थमा दिए, जो भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया.
वहीं, अन्य लोगों ने जेब काटते हुए तीन संदिग्धों को पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मंगल पिता सूरज बावरिया निवासी सवाई माधौपुर (राजस्थान), मुरली पिता नंदलाल बावरिया निवासी भरतपुर (राजस्थान) और राजा पिता सुरेश जाटव निवासी मुरैना बताए गए हैं.
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर भीड़ के बीच कई लोगों की जेब काटी थीं. पुलिस ने तीनों आरोपियों से 85 हजार रुपए जब्त किए हैं. मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









