
मुख्यमंत्री के दौरे की बच्चे ने की गजब रिपोर्टिंग, CM बीरेन ने शेयर किया VIDEO
AajTak
मणिपुर के एक बच्चे (Manipur Kid Video Reporting) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बच्चा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Manipur Chief Minister N Biren Singh) के दौरे की अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है.
मणिपुर के एक बच्चे (Manipur Kid Video Reporting) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. इस बच्चे ने मजेदार रिपोर्टिंग से सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वायरल वीडियो में बच्चा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Manipur Chief Minister N Biren Singh) के दौरे की अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है. (सभी फोटो- स्क्रीनशॉट) दरअसल, कोरोना वायरस (CoronaVirus Manipur) के मद्देनजर मुख्यमंत्री एन बीरेन सेनापति जिले में ऑक्सीजन प्लांट (oxygen plant) का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरे के दौरान एक छोटे बच्चे की रिपोर्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खुद मुख्यमंत्री ने बच्चे के रिपोर्टिंग की एक शॉर्ट क्लिप को ट्वीट कर उसकी तारीफ की है. बच्चा वीडियो में एक पत्रकार की नकल करते हुए नजर आ रहा है. वो एक इमारत की छत पर खड़े होकर मुख्यमंत्री के दौरे की रिपोर्टिंग कर रहा है. Meet my young friend from Senapati who was reporting my visit to the district yesterday to inaugurate the PSA Oxygen plant at Senapati District Hospital.@narendramodi pic.twitter.com/agk5zch4A3More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












