
मुख्तार अंसारी को टिकट नहीं देगी BSP, मायावती ने किया ऐलान- किसी माफिया को नहीं उतारेंगे
AajTak
यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को अहम ऐलान किया है. मायावती ने कहा है कि आगामी चुनाव में बीएसपी मुख्तार अंसारी को टिकट नहीं देगी.
यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को अहम ऐलान किया है. मायावती ने कहा है कि इसके मद्देनजर ही आगामी चुनाव में बीएसपी मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को टिकट नहीं देगी. मऊ विधानसभा सीट से बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर पार्टी के उम्मीदवार होंगे. मायावती ने कहा, ''कोशिश होगी कि किसी भी बाहुबली या माफिया को पार्टी से चुनाव नहीं लड़ाया जाए.'' 1. बीएसपी का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष श्री भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है।
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










