
'मुकदमेबाजी में न फंस जाएं अस्पताल', दिल्ली सरकार को HC का निर्देश- जल्द पूरे करें अधूरे निर्माण!
AajTak
अदालत ने मंगलवार को दोहराया कि सरकार और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस संबंध में एम्स निदेशक द्वारा लिए गए निर्णयों को लागू किया जाए. अदालत ने टिप्पणी की कि मुख्य सचिव समेत शहर के वरिष्ठ अधिकारियों की एम्स निदेशक के साथ समीक्षा बैठक आठ नवंबर को होगी और सुनवाई 13 नवंबर को तय की गई.
दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को कुछ आगामी सरकारी अस्पतालों के पूरा न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है कि निर्माण पर पैसा खर्च होने के बाद वे जीर्ण-शीर्ण न हो जाएं या 'मुकदमेबाजी में फंस न जाएं'.
मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की बेंच ने कहा कि कुछ परियोजनाएं लगभग 85 प्रतिशत से अधिक पूरी हो चुकी हैं और इसमें और देरी से खर्च बढ़ेगा. बेंच ने कहा, 'संबंधित मंत्री को परियोजना को पूरा करने का रास्ता खोजना होगा. इसमें भारी पैसा लगाया गया है.'
2017 में शुरू हुआ था मामला
दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि इस मुद्दे से निपटने के लिए पहले ही एक समिति गठित की जा चुकी है. अदालत ने आगे अपनी टिप्पणी में कहा कि परियोजनाएं 'अव्यवस्थित' थीं और फिलहाल अधूरी हैं. बेंच की यह टिप्पणी सरकारी अस्पतालों में देखभाल की कथित कमी को लेकर 2017 में शुरू किए गए एक स्वत: संज्ञान मामले पर आई है.
दिल्ली सरकार ने दायर की थी स्टेटस रिपोर्ट
पहले मामले में दायर एक स्टेटस रिपोर्ट में, दिल्ली सरकार ने कहा था कि वह राष्ट्रीय राजधानी में 11 'ग्रीनफील्ड' और 13 'ब्राउनफील्ड' अस्पतालों का निर्माण कर रही है. अदालत ने एम्स निदेशक को क्रिटिकल केयर में सुधार के संबंध में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एसके सरीन के तहत एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






