मुंह में पाइप से Co2 गैस भरी, चेहरे को पॉलीथिन से कसा, सुसाइड नोट में इंजीनियर ने लिखा- किसी को भी परेशान मत करना
AajTak
एक मैकेनिकल इंजीनियर ने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. मृतक का मुंह पॉलीथिन से ढंका हुआ था. दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई है. पुलिस को मौके से एक छोटा CO2 सिलिंडर भी मिला है.
मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम (होशंगाबाद) नगर पालिका के सब इंजीनियर (Sub Engineer) ने मुंह में कार्बन डाइऑक्साइड गैस भरकर खुदकुशी कर ली. मृतक किसी बीमारी से परेशान थे. मरने से पहले छोड़े सुसाइड नोट में उन्होंने किसी खास बीमारी का जिक्र नहीं किया. लेकिन सुसाइड के लिए सब-इंजीनियर ने जो रास्ता अपनाया, वह दिल दहला देने वाला था. उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड (Co2) गैस के सिलेंडर का पाइप मुंह में डाल लिया और फिर चेहरे को कसकर पॉलीथिन से बांध लिया था.
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि नगरपालिका उपयंत्री मृतक चेतन भुमरकर बैतूल के रहने वाले थे. वह नर्मदापुरम में किराए के मकान में रहने वाले थे. उन्होंने मानसिक रूप से परेशान और बीमार होने के चलते आत्महत्या कर ली.
सुबह सब-इंजीनियर ने दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने कोतवाली थाने में सूचना दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो वहां गद्दे पर सब-इंजीनियर का शव पड़ा हुआ था.
मृतक का चेहरा पॉलीथिन से ढंका हुआ था और पास में Co2 गैस का सिलिंडर भी रखा हुआ था. शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतक ने बीमारी और मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करना लिखा है और किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है.
'किसी को भी परेशान न किया जाए'
मृतक के पास से एक पेज के सुसाइड नोट में लिखा है, ''मैं चेतन भुमरकर नगर पालिका में उपयंत्री हूं. मैं बीमारी से परेशान हूं. जिस कारण मैं अपना काम पूरी तरह से कर नहीं पा रहा हूं. मेरी मौत के बाद मेरे परिवार या किसी को भी परेशान न किया जाए. मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं. मेरी मौत की सूचना मेरे मामा सुधाकर नागले, मौसी शांति बाईकर, भैया राजेंद्र गुजरे, जीजाजी पंचम चौरसिया को दे देना.'' नाम के साथ ही सभी के मोबाइल नंबर भी लिखे हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






