
मुंह में डाली च्युइंग गम, जैसे ही चबाया हो गया ब्लास्ट! सिर्फ इस गलती से फट गया मुंह
AajTak
च्युइंग गम जैसी साधारण चीज किसी की जान ले सकती है, यह सुनकर शायद आप चौंक जाएंगे. लेकिन यूक्रेन के कनोतोप शहर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने लोगों को हैरान कर दिया. एक केमिस्ट्री के छात्र, व्लादिमीर लिकोनोस, की च्युइंग गम चबाते वक्त विस्फोट से दर्दनाक मौत हो गई.
च्युइंग गम जैसी साधारण चीज किसी की जान ले सकती है, यह सुनकर शायद आप चौंक जाएंगे. लेकिन यूक्रेन के कनोतोप शहर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने लोगों को हैरान कर दिया. एक केमिस्ट्री के छात्र, व्लादिमीर लिकोनोस, की च्युइंग गम चबाते वक्त ब्लास्ट से दर्दनाक मौत हो गई.
एक गलती ने ले ली जान लिकोनोस, जो विस्फोटक पदार्थों पर रिसर्च कर रहा था, अक्सर अपनी च्युइंग गम का स्वाद बढ़ाने के लिए साइट्रिक एसिड का इस्तेमाल करता था. लेकिन इस बार उसने गलती से एक बेहद खतरनाक विस्फोटक पाउडर को साइट्रिक एसिड समझकर गम में मिला लिया. और यह छोटी-सी गलती उसकी जान की कीमत पर खत्म हुई.
मुंह में विस्फोट का भयानक मंजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिकोनोस जैसे ही च्युइंग गम चबाने लगा, मुंह के अंदर ही भयानक धमाका हो गया. धमाके ने उसका जबड़ा और चेहरा बुरी तरह से चीर डाला. वह इतने गंभीर रूप से घायल हो गया कि जब मेडिकल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंचे, तब तक उसे बचाने का कोई मौका नहीं बचा था.पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट से उसका पूरा चेहरा लगभग खत्म हो गया था. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग भी सिहर उठे.
क्या था मामला?
स्थानीय रिपोर्ट्स का दावा है कि लिकोनोस ने गलती से गम में टीएनटी से चार गुना ज्यादा शक्तिशाली पाउडर मिला दिया था. हालांकि घटनास्थल पर मिले 100 ग्राम पाउडर की सही पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन बम स्क्वॉड ने उसे अत्यधिक खतरनाक और अस्थिर करार दिया.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











