
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिली है, जिसके बाद प्लेन को हवा में ही दिल्ली की तरफ मोड़ कर IGI एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई है. यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सेफ्टी को देखते हुए प्लेन की जांच की जा रही है.
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में प्लेन को हवा में ही दिल्ली की तरफ मोड़ा गया और दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उसकी लैंडिंग कराई गई. विमान फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर भी खड़ा है. यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत प्लेन की जांच की जा रही है.
ऐसा ही एक केस 22 अगस्त को भी सामने आया था, जब एअर इंडिया के एक और विमान में बम की धमकी मिली थी. यह फ्लाइट मुंबई से तिरुवनंतपुरम पहुंची थी. इसके बाद हवाई अड्डे पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी.
फ्लाइट में 135 यात्री थे सवार
इसके बाद एअर इंडिया की फ्लाइट AI 657 को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया था. इसके बाद फ्लाइट को आइसोलेशन बे में रखा गया था. फिर 135 यात्रियों और चालक दल के सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया.
सुरक्षित लैंड हुआ था विमान
एयरपोर्ट ने बयान जारी करते हुए कहा था कि AI 657 (BOM-TRV) ने 22 अगस्त, 2024 को 0730 बजे बम की धमकी की सूचना दी. TRV एयरपोर्ट पर 0736 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई. विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ. इसे आइसोलेशन बे में पार्क किया गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










