
मुंबई: वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर को हुआ कोरोना, लगी थी कोविशील्ड की पहली डोज
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई में बीवाईएल नायर अस्पताल से जुड़ी एक स्वास्थ्यकर्मी के वैक्सीन की पहली डोज लेने के 10 दिन बाद कोरोना संक्रमित हो जाने का मामला सामने आया है.
कोरोना वायरस की वैक्सीन आ चुकी है. वैक्सीनेशन की शुरुआत भी हो चुकी है. देश में जहां कोरोना संक्रमितों की तादाद में कमी आई है, वहीं महाराष्ट्र में यह फिर से बढ़ने लगी है. वैक्सीन आने के बाद जहां जनता में थोड़ी लापरवाही आई है, वहीं वैक्सीनेशन के बाद भी लोगों के कोरोना की चपेट में आ जाने के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के मुंबई में भी सामने आया है. मुंबई में बीवाईएल नायर अस्पताल से जुड़ी एक डॉक्टर के के वैक्सीन की पहली डोज लेने के 10 दिन बाद कोरोना संक्रमित हो जाने का मामला सामने आया है. कोरोना की चपेट में आई स्वास्थ्यकर्मी को उपचार के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सेवन हिल्स अस्पताल में उपचार के बाद कोरोना संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी अब पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज की जा चुकी हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











