
मुंबई: लीलावती अस्पताल के MRI रूम से लीक हुई थीं नवनीत राणा की तस्वीरें, FIR दर्ज
AajTak
लीलावती अस्पताल में सांसद नवनीत राणा की जो तस्वीरें क्लिक की गई थीं, अब उस मामले में FIR दर्ज हो गई है. एक अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है.
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा का सुर्खियों में बने रहने का दौर जारी है. जेल से बाहर आने के बाद खराब स्वास्थ्य की वजह से नवनीत को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया था. अस्पताल में जब उनका MRI हुआ, तब कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. अब उसी मामले में बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.
इससे पहले शिवसेना ने भी इसे एक बड़ा मुद्दा बनाया था. सवाल उठाए गए थे कि जब MRI रूम में तस्वीरें क्लिक नहीं की जा सकतीं, तब किसने और किस मंशा से उन तस्वीरों को क्लिक किया और फिर वायरल किया. पुलिस ने जो FIR दर्ज की है उसमें उन्होंने बताया है कि उस दिन नवनीत राणा के साथ सफेद रंग की शर्ट में एक शख्स आया था. उसी ने राणा की उन तस्वीरों को क्लिक भी किया. IPC धारा 448 और 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
नवनीत राणा की बात करें तो वे मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की वजह से खबरों में आई थीं. उन्होंने अपने पति रवि राणा के साथ मिलकर सीएम आवास के बाहर वो कार्यक्रम करने का ऐलान किया था. लेकिन तब मौके पर शिवसेना के कार्यकर्ता भी मौजूद थे जिस वजह से जमकर बवाल काटा गया. बाद में पुलिस ने नवनीत और उनके पति के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया और दोनों की गिरफ्तारी हो गई.
अब उसी मामले में नवनीत राणा और उनके पति को बेल मिल चुकी है. कोर्ट ने अपने फैसले में उनके ऊपर लगाई गई राजद्रोह की धाराओं को भी सही नहीं माना है. साफ कहा गया है कि उनके बयान या फिर उस कार्यक्रम से राज्य सरकार को कोई खतरा नहीं था. इस बात पर भी जोर रहा है कि राणा के बयानों की वजह से किसी तरह की हिंसा नहीं भड़कने वाली थी. वैसे कोर्ट ने राणा दंपत्ति को नसीहत जरूर दी थी कि उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए क्योंकि वे जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






