
मुंबई: 'ये सिर्फ टोकन है', कहकर BJP की महिला नेता पर किया धारदार हथियार से हमला
AajTak
मुंबई के मीरा रोड इलाके में डॉक्टर से मिलने जा रही बीजेपी की महिला नेता पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा कर दिया. धारदार हथियार से हमला करके दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार देर रात बीजेपी की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष सुल्ताना खान पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना मीरा रोड इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, सुल्ताना खान पति के साथ डॉक्टर से मिलने गाड़ी में जा रही थीं. उसी समय दो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया. गाली गलौच की और सुल्ताना पर धारदार हथियार से हमला करके फरार हो गए.
सुल्ताना के पति समीर खान ने बताया कि जाते समय दोनों आरोपियों ने कहा कि ये सिर्फ एक टोकन है. हमले में सुल्ताना गंभीर रूप से घायल हो गईं. समीर खान ने जब शोर मचाया तो आसपास लोग एकत्रित हो गए. तुरंत सुल्ताना को इंदिरा नगर स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
डॉक्टर राम लखन यादव के मुताबिक, सुल्ताना के हाथ पर गंभीर चोट आई है. फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है. लेकिन वह इस समय काफी डरी हुई हैं. पुलिस को स्टेटमेंट देने की हालत में नहीं हैं.
वहीं, पति समीर खान ने कहा कि यह पार्टी में रंजिश का मामला हो सकता है. बाकी सुल्ताना ही इस बारे में बता सकेंगी. फिलहाल सुल्ताना ने इस हमले को लेकर पार्टी के आला अधिकारियों को भी लिखित में शिकायत दी है.
उधर, पुलिस अधिकारी सैय्यद जिलाने ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. सुल्ताना का स्टेटमेंट लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटनास्थल के आस-पास लगे सीटीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.
(मुंबई से मोहम्मद एजाज़ खान और जाकिर मिस्त्री की रिपोर्ट)

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






