
'मुंबई में 1993 जैसे ब्लास्ट, दंगे और...' धमकी देने वाला अरेस्ट
AajTak
अगले दो महीनों में मुंबई शहर के माहिम, नागपाड़ा, मदनपुरा और भिंडी बाजार में 993 की स्टाइल में ब्लास्ट, बमबारी और दंगों की धमकी देने वाले शख्स को एटीएस ने अरेस्ट कर लिया है. उसकी पहचान नबी याह्या खान के रूप में हुई है. एटीएस ने आगे की जांच और पूछताछ के लिए उसको पुलिस को सौंप दिया है.
महाराष्ट्र एटीएस ने 1993 जैसे ब्लास्ट की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान नबी याह्या खान (55 साल) के रूप में हुई है. वो मलाड पूर्व में पठानवाड़ी का रहने वाला है. वह पूर्व में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. इस संबंध में केस भी दर्ज हैं.
कंट्रोल रूम को फोन करके दी धमकी
आरोप है कि उसने कंट्रोल रूम को फोन करके धमकी दी थी. इसमें उसने कहा था कि 'अगले दो महीनों में 1993 की स्टाइल शहर के माहिम, नागपाड़ा, मदनपुरा और भिंडी बाजार में ब्लास्ट और बमबारी होगी. इतना ही नहीं उसने कहा था कि जिस तरह तब दंगे हुए थे, ठीक उसी तरह दंगों के लिए दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाया भी गया है.'
आजाद मैदान थाना पुलिस को सौंपा गया
इस धमकी भरी कॉल के महाराष्ट्र एटीएस एक्शन में आई और दो टीमों का गठन किया गया. इस दौरान तकनीकी जांच के समय नबी याह्या खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले. इसके आधार पर एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आगे की जांच के लिए एटीएस ने खान को आजाद मैदान थाना पुलिस को सौंप दिया है. पता चला है कि उस पर लूट, डकैती, और अतिक्रमण करने के मामले भी दर्ज हैं.
दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट में बम की फर्जी सूचना

कांग्रेस पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के आरोपों को लेकर महत्वपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही है. पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों की बात कही है और बताया कि सरकार तथा चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र कमजोर हो रहा है. इस रैली का उद्देश्य जनता को इस मुद्दे पर जागरूक करना और दबाव बनाना है ताकि चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में हुई झड़प में 23 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक युवक के दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया. गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन के दौरान आरोपी की दुकान में आग लगा दी.

अहमदाबाद में साइबर ठगों द्वारा 'डिजिटल अरेस्ट' कर एक बुजुर्ग महिला से 33.35 लाख रुपये ठगने की कोशिश नाकाम हो गई. बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर की सतर्कता और साइबर क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया. ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिला को डराया था.










