
मुंबई में शिवसेना बनाम शिवसेना... दशहरा रैली में एक दूसरे पर बसरेंगे उद्धव-शिंदे
AajTak
उद्धव ठाकरे अपने गुट की पारंपरिक दशहरा रैली शिवाजी पार्क में आयोजित कर रहे हैं. वहीं, शिंदे गुट ने शुरुआत में आजाद मैदान को चुना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश से वहां पानी भर जाने के कारण अंतिम समय में इसे बदलकर नेस्को एग्ज़िबिशन सेंटर, गोरेगांव कर दिया गया.
मुंबई एक बार फिर दशहरे के मौके पर शिवसेना बनाम शिवसेना के राजनीतिक टकराव की गवाह बनेगी. गुरुवार को पार्टी के दोनों गुट उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना (शिंदे गुट) अलग-अलग रैलियां करने जा रहे हैं. दोनों ही गुट शक्ति प्रदर्शन के जरिए न सिर्फ अपनी राजनीतिक पकड़ दिखाना चाहते हैं, बल्कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और मुंबई महापालिका चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी लक्ष्य रखे हुए हैं.
शिवाजी पार्क बनाम नेस्को ग्राउंड
उद्धव ठाकरे अपने गुट की पारंपरिक दशहरा रैली शिवाजी पार्क (दादर पश्चिम) में आयोजित कर रहे हैं. यह वही जगह है जहां से शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ने 1966 से रैली की परंपरा शुरू की थी. वहीं, शिंदे गुट ने शुरुआत में आजाद मैदान को चुना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश से वहां पानी भर जाने के कारण अंतिम समय में इसे बदलकर नेस्को एग्ज़िबिशन सेंटर, गोरेगांव कर दिया गया. दोनों ही स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगना तय है.
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
मुंबई पुलिस ने दोनों रैलियों और शहर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं. 16,500 से अधिक कांस्टेबल और लगभग 2,900 अधिकारी तैनात किए गए हैं. 7 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 26 डीसीपी और 52 एसीपी की ड्यूटी लगाई गई है. भीड़ नियंत्रण और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम), बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, दंगा नियंत्रण और होमगार्ड्स को मैदान में उतारा गया है. ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ और रैलियों को देखते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन किए हैं ताकि यातायात प्रभावित न हो.
चुनावी समीकरण और राजनीतिक मायने

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









