
मुंबई में विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की बैठक में शामिल होंगे जयंत चौधरी, अटकलों के बीच साफ किया रुख
AajTak
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता जयंत चौधरी ने कहा कि वह 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक में हिस्सा लेंगे. इससे पहले पटना में हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में जाट नेता जयंत शामिल नहीं हुए थे. लेकिन उन्होंने गठबंधन की दूसरी बैठक में हिस्सा लिया था.
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता जयंत चौधरी ने कहा कि वह 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक में हिस्सा लेंगे. दरअसल, जयंत चौधरी हाल ही में दिल्ली सेवा बिल पर राज्यसभा में मतदान में शामिल नहीं हुए थे. इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था. इतना ही नहीं, आरएलडी के सभी विधायकों की मुख्यमंत्री योगी के साथ हुई मीटिंग की एक तस्वीर ने भी इन कयासों को और हवा दे दी थी कि क्या सचमुच आरएलडी और बीजेपी के बीच कोई खिचड़ी पक रही है?
हालांकि जयंत चौधरी के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारणों की वजह से राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग के दौरान उपस्थित नहीं हो सके थे. जबकि जयंत चौधरी ने कहा कि मैं निश्चित रूप से मुंबई में भारत की बैठक में भाग लूंगा. इससे पहले पटना में हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में जाट नेता जयंत शामिल नहीं हुए थे. लेकिन उन्होंने गठबंधन की दूसरी बैठक में हिस्सा लिया था. जब गठबंधन को 'INDIA' का नाम दिया गया.
बता दें कि जयंत चौधरी की वोटिंग से दूरी के बाद ये चर्चा शुरू हो गई थी कि आरएलडी और सपा के संबंधों में वैसी गर्माहट नजर नहीं आ रही. ऐसे में दिल्ली बिल पर वोटिंग से जयंत की दूरी को कोई सपा के रिश्तों पर बर्फ जमने के कयासों पर मुहर बताने लगा तो कोई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जाने के लिए खिड़की खुली रखने की रणनीति.
इसी बीच बुधवार शाम आरएलडी के विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. तस्वीर भी सामने आई. लेकिन आधिकारिक तौर पर आरएलडी की तरफ से ये बताया गया कि गन्ना की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर, बाढ़ से जूझ रहे किसानों को राहत देने की मांग को लेकर यह मुलाकात हुई थी.
RLD की तरफ से बताया गया कि यह मुलाकात सियासी नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से किसान हितों की मांग को लेकर की गई थी. लेकिन योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की तस्वीरें बाहर आने के साथ ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था. लेकिन जयंत चौधरी ने इस सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह मुंबई में विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






