
मुंबई में बागेश्वर बाबा का क्रिकेट मैच... एक ओवर में झटक डाले इतने विकेट, महाराष्ट्र पुलिस को हराया
AajTak
Bageshwar Baba Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश टीम की ओर से ओपनिंग करने के लिए बागेश्वर बाबा और सेवादार सत्यम शुक्ला आए. बागेश्वर महाराज और सत्यम ने 38 रनों की साझेदारी की. पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर बागेश्वरबाबा रन आउट हो गए.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 12 दिवसीय महाराष्ट्र राज्य यात्रा पर हैं. मुंबई में उनकी यात्रा जारी है. इस दौरान बागेश्वर महाराज 5 से 11 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे.
प्रथम दिवस की श्रीमद्भागवत कथा विराम के बाद बागेश्वर महाराज ने कथा परिसर में मौजूद इंडियन कॉर्पोरेशन के गोदाम में बने निवास में कुछ समय रुकने के बाद, वहां मौजूद सेवादारों और सुरक्षा में तैनात महाराष्ट्र पुलिस के साथ एक क्रिकेट मैच खेला.
सभी सेवादारों और बागेश्वर महाराज की Y सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी मैच में भाग लिया. एक टीम में महाराष्ट्र पुलिस व निवासी सेवादार थे और दूसरी टीम में मध्य प्रदेश टीम से बागेश्वर धाम के महाराज, सुरक्षाकर्मी और सेवादार थे.
दोनों टीमों में 9-9 खिलाड़ी थे और 6- 6 ओवर का मैच रखा गया. प्रथम बल्लेबाजी महाराष्ट्र टीम ने की. मध्य प्रदेश टीम से प्रथम ओवर बागेश्वर महाराज ने डाला, जिसमें उन्होंने 9 रन दिए और 1 विकेट लिया.
चौथे ओवर में पुनः बागेश्वर महाराज ने गेंदबाजी की और 6 बॉल में 3 रन देकर 3 विकेट लिए. महाराष्ट्र टीम ने 6 ओवर में कुल 48 रन बनाए और मध्य प्रदेश (बागेश्वर महाराज जी की टीम को) यह लक्ष्य दिया.
मध्य प्रदेश टीम की ओर से ओपनिंग करने के लिए बागेश्वर बाबा और सेवादार सत्यम शुक्ला आए. बागेश्वर महाराज और सत्यम ने 38 रनों की साझेदारी की. पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर बागेश्वर बाबा रन आउट हो गए. उसके बाद मध्य प्रदेश टीम के सुरक्षाकर्मी दीपेश सोनी आए और अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर 9 विकेट से मैच जीत लिया.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








