
मुंबई में खुलेगा Tesla का पहला शोरूम, कंपनी ने ली 4000 वर्ग फुट जगह, भरेगी ₹32 लाख किराया
AajTak
टेस्ला मुंबई के अलावा नई दिल्ली में भी एक शोरूम खोलने पर विचार कर रही है. भारतीय बाजार के लिए टेस्ला की पहली कार एक अपेक्षाकृत किफायती मॉडल होगी जिसकी कीमत करीब 22,00,000 रुपये (लगभग 25,000 अमेरिकी डॉलर) से शुरू हो सकती है.
इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला भारत में अपना पहला शोरूम खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क की कंपनी मुंबई में अपना शोरूम खोलेगी और इसके लिए लीज डील पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. टेस्ला शुरुआत में भारत में अपनी इम्पोर्टेड (दूसरे देश में बनाकर भारत में बेचेगी) कारें ही बेचेगी.
लीज डील के रजिस्ट्रेशन पेपर के अनुसार, टेस्ला का भारत में पहला शोरूम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बिजनेस और रिटेल हब में मेकर मैक्सिटी बिल्डिंग में स्थित होगा. पिछले महीने, टेस्ला ने अपने लिंक्डइन पेज पर कम से कम 13 कर्मचारियों की हायरिंग के लिए एक विज्ञापन जारी किया था. इसमें जॉब लोकेशन मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन बताया गया था. वर्क प्लेस टाइप ऑन-साइट था.
यह भी पढ़ें: विदेशी कारों पर कस्टम ड्यूटी घटी, टेस्ला की सस्ती कार भारत में ₹50 लाख में, जानें कीमतों का गणित
32 लाख रुपये महीने के किराये पर ली जगह
टेस्ला ने यह लीज डील 5 साल के लिए किया है, जो 16 फरवरी, 2025 से शुरू होगा. कंपनी 4,003 वर्ग फुट (372 वर्ग मीटर) जगह के लिए 3,87,56,113 रुपये (USD 446,000) का वार्षिक (32 लाख रुपये महीना) किराया भरेगी. एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स द्वारा रॉयटर्स को उपलब्ध कराए गए लीज रजिस्ट्रेशन पेपर के अनुसार, किराया हर साल 5% बढ़ जाएगा, जो 5वें वर्ष में लगभग 4,70,98,505 रुपये (USD 542,000) तक पहुंच जाएगा.
टेस्ला मुंबई के अलावा नई दिल्ली में भी एक शोरूम खोलने पर विचार कर रही है. भारतीय बाजार के लिए टेस्ला की पहली कार एक अपेक्षाकृत किफायती मॉडल होगी जिसकी कीमत करीब 22,00,000 रुपये (लगभग 25,000 अमेरिकी डॉलर) से शुरू हो सकती है. चूंकि कंपनी की भारत में इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण शुरू करने की तत्काल कोई योजना नहीं है, इसलिए उन्हें जर्मनी से आयात किया जा सकता है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








