
मुंबई में की पति की हत्या, इंदौर लाकर ट्रॉली बैग में जलाया शव, पत्नी के साथ बेटी-दामाद गिरफ्तार
AajTak
ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए इंदौर पुलिस ने मृतक की पत्नी के अलावा बेटी और दामाद को गिरफ्तार किया है. पुलिस को रविवार सुबह निहालपुर मुंडी स्थित एक खेत से ट्राली बैग से अधजला शव बरामद किया था.
मध्य प्रदेश के इंदौर में सूटकेस में मिली लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. शख्स की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और दामाद को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी मास्टरमाइंड है. जिसने अपने ही पति की हत्या की थी और शव को ठिकाने लगाने के लिए 600 किमी का सफर तय कर इंदौर लाई और किया. फिर सुनसान खेत में पेट्रोल डालकर लाश जला दिया. पुलिस ने इंदौर से मुंबई तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तीनों आरोपी पकड़े गए.
दरअसल इंदौर की राजेंद्र नगर थाना इलाके में पुलिस को रविवार सुबह निहालपुर मुंडी स्थित एक खेत से ट्राली बैग से अधजला शव बरामद किया था. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कल्याण से 60 साल की राजकुमारी मिश्रा और उसके दामाद उमेश शुक्ला, बेटी नम्रता शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि यह शव राजकुमारी मिश्रा के पति संपतलाल मिश्रा का है. सख्ती से पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने पति के सिर पर वार कर हत्या की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद राजकुमारी ने ही शव को ट्राली बैग में पैक किया और अपने दामाद उमेश की कार की डिग्गी में रखकर इंदौर ले आई और सुनसान जगह देख कर आग लगा दी.
मुख्य आरोपी महिला का दामाद उमेश मुंबई में एक नामी मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है. चेक पोस्ट पर पुलिस कार की जांच न करे इसके लिए उसने बच्चों को भी बैठा लिया था. पुलिस ने टोल नाका, होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक कार नजर आई जो घटना स्थल के आसपास देखी गई थी. पुलिस ने टोल नाकों से कड़ियां जोड़ीं और इंदौर पुलिस उमेश तक पहुंच गई. उसकी लोकेशन इंदौर में मिली तो इस बात की पुष्टि हो गई कि वह घटना स्थल पर मौजूद था.
बुधवार को जैसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो प्रारंभिक पूछताछ में ही वह टूट गया. पुलिस ने राजकुमारी को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि पति संपतलाल मिश्रा से उसका विवाद रहता था. शनिवार को कहासुनी के बाद उसने धक्का दिया तो वह सिर के बल गिर गया. बेहोश होने पर अस्पताल ले जाने के बजाए उसे बैग में पैक कर दिया. बेटी नम्रता को पूरी घटना बताई और उमेश के साथ मिलकर शव कार में रख लिया और इंदौर में लेकर जला दिया. फिलहाल हत्या के तीनों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






