
मुंबई में ऑनलाइन पूजा का बढ़ता चलन, देखें बदलते समय पर पंडित क्या बोले
AajTak
मुंबई में ऑनलाइन पूजा का चलन तेजी से बढ़ गया है, जिसके लिए कई डिजिटल एप्लिकेशन उपलब्ध हैं. व्यस्त जीवनशैली में समय की कमी के कारण श्रद्धालु मंदिरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, ऐसे में ये एप्लिकेशन उपयोगी साबित हो रहे हैं. बदलते समय के साथ भगवान की पूजा का तरीका भी बदल रहा है. जो श्रद्धालु किसी वजह से मंदिर नहीं पहुंच पाते, उनके लिए ऑनलाइन पूजा का विकल्प खुल गया है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











