
मुंबई: मनसे नेता ने गैर मराठी महिला को मारा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
AajTak
ठाणे में एक महिला ने गैर मराठी महिला को थप्पड़ मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. घटना दो दिन पहले हुई थी, जब मराठी युवक अर्जुन काटे गलती से महिला को धक्का दे बैठे. मनसे ने चेतावनी दी कि भाषा और मराठी लोगों के अपमान करने वालों को मनसे स्टाइल में जवाब दिया जाएगा.
सोशल मीडिया पर ठाणे के कलवा रेलवे स्टेशन पर हुई एक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की महिला पदाधिकारी एक अन्य महिला को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में यह भी स्पष्ट है कि इससे पहले महिला ने मराठी भाषा और मराठी लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं.
वीडियो में महिला माफी मांगते हुए दिखी पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है. वीडियो में महिला माफी मांगती हुई दिखाई देती है, जिसके बाद मनसे पदाधिकारी ने उसे थप्पड़ मारते हुए चेतावनी दी.
घटना में पुरुष और महिला शामिल थे ठाणे जीआरपी की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना दुसाने ने कहा कि शुक्रवार रात हुई इस घटना में एक पुरुष और महिला शामिल थे. वह पुरुष मनसे पदाधिकारी का पति था. उन्होंने बताया कि आपत्तिजनक शब्द कहने के बाद महिला ने माफी मांगी और दोनों पक्षों ने वहीं समझौता कर लिया.
उन्होंने आगे कहा, 'दोनों पक्षों ने बाद में रेलवे पुलिस से संपर्क किया और बताया कि मामला सुलझ गया है. इसके बाद दोनों घटनास्थल से चले गए.'
कलवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक उत्तेकर ने भी पुष्टि की कि उन्हें इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.
यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन पुलिस के अनुसार विवाद को दोनों पक्षों के बीच सुलह के माध्यम से निपटा लिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









