
मुंबई: बीजेपी माइनॉरिटी सेल का अध्यक्ष निकला बांग्लादेशी, कांग्रेस बोली- क्या ये संघ जिहाद है?
AajTak
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया है और इसे बीजेपी का संघ जिहाद बताया है. उन्होंने लिखा कि कुछ बीजेपी नेता गोमाता की तस्करी करते हुए पाए गए थे तो कुछ की पहचान आईएसआई एजेंट के तौर पर हुई है.
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक बांग्लादेशी नागरिक के गिरफ्तार होने पर ट्वीट किया है. यह बांग्लादेशी नागरिक, उत्तरी मुंबई में बीजेपी के माइनॉरिटी सेल अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहा था. यह नागरिक भारत में अवैध दस्तावेज के साथ रह रहा था. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नागरिक उत्तरी मुंबई में बीजेपी के माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहा था. आरोपी की पहचान रुबेल जोनु शेख के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है. भाजपा का अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष बांग्लादेशी निकला। यही भाजपा का संघजिहाद है क्या? pic.twitter.com/FEUVtF2U3o कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया है और इसे बीजेपी का संघ जिहाद बताया है. उन्होंने लिखा कि कुछ बीजेपी नेता गोमाता की तस्करी करते हुए पाए गए थे तो कुछ की पहचान आईएसआई एजेंट के तौर पर हुई है. अब यह रुबेल शेख हैं. एक बांग्लादेशी नागरिक, जो बीजेपी में माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहा था. क्या बीजेपी के लिए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में कोई अलग प्रावधान किया गया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











