
मुंबई पुलिस के कांस्टेबल ने की खुदकुशी, पत्नी पर लगाया सनसनीखेज आरोप
AajTak
मुंबई पुलिस के एक 38 वर्षीय कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है. मौत से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें अपनी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उसने लिखा है कि उसकी पत्नी अक्सर उसका उत्पीड़न किया करती थी.
मुंबई पुलिस के एक 38 वर्षीय कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है. मौत से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें अपनी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उसने लिखा है कि उसकी पत्नी अक्सर उसका उत्पीड़न किया करती थी. इस टार्चर से तंग आकर उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. उसकी एक बेटी भी है. पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक कांस्टेबल विजय सालुंखे शाहू नगर पुलिस स्टेशन में तैनात था. उसने शुक्रवार रात प्रतीक्षा नगर पुलिस क्वार्टर में अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. वडाला टीटी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करते समय पुलिसकर्मी घर में अकेला था. कुछ समय बाद में उसके परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक पुलिस कांस्टेबल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. उसमें उसने अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है. इस मामले की जांच की जा रही है. मृतक की पत्नी और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस मृतक के पड़ोसियों से भी जानकारी एकत्र कर रही है.
बताते चलें कि साल 2021 में भी एक पुलिस कांस्टेबल ने पारिवारिक झगड़ों की वजह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी. मरने से पहले उसने अपने कमरे के फर्श पर खून से लिखा था 'आई एम सॉरी मॉम.' पुलिस ने मृतक कांस्टेबल की लाश उसके सरकारी क्वार्टर से बरामद की थी. खुदकुशी की ये सनसनीखेज घटना पुणे की राजगढ़ पुलिस लाइन में हुई थी.
वहां सरकारी क्वार्टर से पुलिस कांस्टेबल रज्जाक महंमद मणेरी की लाश बरामद हुई थी. रज्जाक पुणे जिले के राजगढ़ पुलिस स्टेशन में तैनात था. वह मूल रूप से बावडा गांव, तालुका इंदापुर का रहने वाला था. उसके पिता भी महाराष्ट्र पुलिस में कार्यरत थे. उसका बड़ा भाई तौसीफ भी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल है. उसने पहले ब्लेड से अपने हाथ की नस काटी फिर फांसी लगाने की कोशिश की थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







