
मुंबई: जुहू एयरपोर्ट के पास रहने वाले झुग्गीवासियों को दूसरी जगह बसाएगी सरकार
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए पुनर्वास का फैसला किया है. सभी को पीएम नरेंद्र मोदी की 'हाउसिंग फॉर ऑल' के तहत घर उपलब्ध कराया जाएगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास जुहू एयरपोर्ट से सटी 25 एकड़ जमीन है, जिसमें नेहरू नगर, इंद्रा नगर और शिवाजी नगर के कुछ इलाके भी आते हैं.
महाराष्ट्र सरकार ने झुग्गीवासियों के पुनर्वास का फैसला किया है. दरअसल, मुंबई में जुहू एयरपोर्ट के पास एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की जमीन पर लोग झुग्गी डालकर रहते हैं. सरकार की योजना है कि वह सभी को पीएम नरेंद्र मोदी की 'हाउसिंग फॉर ऑल' के तहत घर उपलब्ध कराए. एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास जुहू एयरपोर्ट से सटी 25 एकड़ जमीन है, जिसमें नेहरू नगर, इंद्रा नगर और शिवाजी नगर के कुछ इलाके भी आते हैं.
हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, पिछले 50 वर्षों से 50,000 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग यहां निवास करते हैं. AAI चाहता है कि जमीन का उपयोग ऑफिस और आवासीय क्वार्टरों के निर्माण के लिए किया जाए.
जूहू एयरपोर्ट जूहू में स्थित है. यह नागरिक हवाई अड्डा है. इसकी उड़ान पट्टी की लंबाई 3700 फी. है. जुहू हवाई अड्डा को भारत का पहला नागरिक हवाई अड्डा कहा जाता है. 15 अक्टूबर 1932 को यहीं से भारत की पहली नागरिक उड़ान ने कराची के लिए उड़ान भरी. यह फ्लाइट जे.आर.डी.टाटा जिन्हें भारत में उड्डयन उद्योग का पिता माना जाता है, ने खुद उडाई थी.
इसे एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया संचालित करती है, यहां से पवनहंस की उड़ान भी मिल जाती है. इस एयरपोर्ट को आप स्लमडॉग मिलियनेयर के शुरुआती सीन में देख सकते हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










