
मुंबई: चोरी कर भाग रहा था चोर, दूसरी मंजिल से गिरा, दो टूटे दांतों से मिला पुलिस को सुराग, 4 महीने बाद गिरफ्तार
AajTak
पुलिस को चोरी वाली जगह से दो दांत मिले थे. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा, तो पता चला कि चोर भागते समय दूसरी मंजिल से गिर गया था. इसके बाद पुलिस ने एक एक कर 400 अस्पतालों में जाकर पुलिस की तलाश की. तब जाकर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा.
मुंबई में एक चोर अपने दो टूटे दांतों की वजह से चोरी की घटना के 4 महीने बाद पकड़ा गया. दरअसल, यहां के बोरीवली में 'स्पाइडर-मैन' नाम से चर्चित अज्ञात चोर चोरी करने के बाद भागते समय दूसरी मंजिल से गिर गया. इसके चलते उसके दो दांत टूट गए और एक पैर में फ्रैक्चर हो गया. पुलिस ने इन्हीं दो टूटे दांतों की मदद से उसे चार महीने बाद गिरफ्तार कर लिया. चोर की पहचान 29 साल के रोहित राठौड़ के रूप में हुई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहित राठौड़ आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ चोरी के 19 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने रोहित की पहचान करने के लिए बोरीवली और उसके आस पास के 400 से अधिक अस्पतालों में पूछताछ की थी. इसके बाद उसे दहिसर से गिरफ्तार किया गया. राठौड़ की गिरफ्तारी से पुलिस को दो मामले सुलझाने में मदद मिली.
रोहित राठौड़ को इससे पहले डीएन नगर, कांदिवली, बोरीवली, वकोला, सांताक्रूज़, दहिसर, कस्तूरबा मार्ग और समेत अन्य कई पुलिस स्टेशनों द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है. वह एक साल तक वकोला पुलिस स्टेशन से 'तड़ीपार' भी रहा है.
कैसे की थी चोरी, कैसे आया पकड़ में?
बताया जा रहा है कि रोहित 22 जून को राजाराम तवड़े रोड पर स्थित अर्पिता अपार्टमेंट में चोरी करने पहुंचा था. यहां उसने दूसरे मंजिल पर बने एक फ्लैट में चोरी की. शिकायत के मुताबिक, जब घर में मौजूद एक सदस्य ने चोरी होते देखा, तो उसने घर के अन्य सदस्यों को बुलाया. हालांकि, तब तक रोहित रसोई की खिड़की से कूदकर भाग गया. इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई.
इसके बाद एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने जब जांच की तो घटनास्थल पर दो दांत मिले. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें चोर कूदते वक्त गिरत दिखा. इसमें उसके दो दांत टूट गए और उसके पैर में भी फ्रैक्चर हो गया. हालांकि, अंधेरे की वजह से फुटेज में उसका चेहरा नहीं दिख सका. चोर चोट के बावजूद एक दीवार कूदकर भागने में सफल रहा.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



