
मुंबई क्राइम ब्रांच को मिलेगी गैंगस्टर रवि पुजारी की कस्टडी, बेंगलुरु कोर्ट ने दी इजाजत
AajTak
मुंबई क्राइम ब्रांच 2016 में विले पार्ले के गजाली रेस्तरां में गोलीबारी के मामले में रवि पुजारी को हिरासत में लेगी. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के कई नाकाम प्रयासों के बाद आखिरकार पुजारी को मुंबई लाने का आदेश मिल गया.
बेंगलुरु की एक कोर्ट ने शनिवार को गैंगस्टर रवि पुजारी की हिरासत मुंबई पुलिस को देने का आदेश दिया है. मुंबई में गैंगस्टर के खिलाफ कम से कम 49 मामले दर्ज हैं जिन्हें पिछले साल फरवरी में सेनेगल से भारत में प्रत्यर्पित किया गया था. मुंबई क्राइम ब्रांच 2016 में विले पार्ले के गजाली रेस्तरां में गोलीबारी के मामले में रवि पुजारी को हिरासत में लेगी. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के कई नाकाम प्रयासों के बाद आखिरकार पुजारी को मुंबई लाने का आदेश मिल गया. मामले से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पुजारी के कस्टडी में लेकर मुंबई लाएगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











