
मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी पर हमला... सड़क पर रखी सब्जी की क्रेट हटाने पर हुआ था विवाद
AajTak
मुंबई के पूर्व मेयर और शिवसेना (यूबीटी) नेता दत्ता दलवी पर विक्रोली इलाके में एक ठेलेवाले ने अटैक कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दलवी साल 2005 से 2007 तक मुंबई के मेयर रहे. उन्होंने बताया कि यह घटना स्टेशन रोड कन्नमवार नगर की है. दलवी ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की.
मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी (Former Mayor Datta Dalvi) पर विक्रोली इलाके में हमला कर दिया गया. आरोप है कि दलवी पर हमला एक ठेलेवाले ने किया. उन्होंने कहा कि यह घटना कन्नमवार नगर स्थित स्टेशन रोड पर हुई. फिलहाल इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, दलवी शिवसेना (यूबीटी) के सीनियर लीडर हैं और दस वर्षों तक इस इलाके के नगरसेवक रहे हैं. शिकायत में दत्ता दलवी ने कहा कि ठेलेवाले ने 45 फीट चौड़ी सड़क पर दो खाली सब्जियों के क्रेट रख दिए थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था. जब उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने क्रेट उठाकर फुटपाथ पर एक दुकान के सामने रख दिए. इसी बात को लेकर ठेलेवाले ने गाली गलौज शुरू कर दी और हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: लापरवाही से गाड़ी चलाने पर टोका तो बदमाशों ने दो भाइयों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत
घटना के बाद दत्ता दलवी ने विक्रोली पुलिस स्टेशन में ठेलेवाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि ठेलेवाले अक्सर सड़कों पर रुकावटें बनते हैं, जिससे पैदल यात्रियों को भारी परेशानी होती है. दलवी ने कहा कि मुंबई की सड़कों पर ऐसे अतिक्रमण से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस वायरल हो रहे वीडियो की जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठेलेवाले की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











